हनीप्रीत के पूर्व पति को हत्या की धमकी, कुर&#2

हनीप्रीत के पूर्व पति को हत्या की धमकी, कुर्बानी गैंग ने कहा- छोड़ेंगे नहीं





हनीप्रीत के पति ने आरोप लगाया था कि राम रहीम और हनीप्रीत के नाजायत रिश्ते हैं।
honeyvishwas01_150660421-1.jpg
blank_1X1-1.gif




डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और उसके पूर्व पति विश्वास गुप्ता।

करनाल/सिरसा।हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता और ससुर ने अपनी जान को खतरा बताया है। उनका आरोप है कि कुर्बानी गैंग ने उन्हें लेटर भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। इसमें लिखा है कि उनके 200 लोग हैं, जो उसे छोड़ेंगे नहीं। गुप्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है और चंडीगढ़ के डीजीपी से सुरक्षा की मांग की है। पांच लोगों को जान से मारने की धमकी...

- विश्वास गुप्ता ने अपने पिता महेंद्र गुप्ता के साथ मिलकर इस मामले की शिकायत करनाल की सेक्टर 4 चौकी में की है।
- शिकायत में कहा है कि लेटर में पांच लोगों की हत्या की धमकी दी गई है। इनमें विश्वास गुप्ता, उनके पिता महेंद्र गुप्ता, हंसराज, गुरदास तूर, गोरा और वो खुद शामिल हैं।
- हंसराज और गुरदास डेरा के पूर्व मेंबर रहे हैं, जबकि गोरा राम रहीम का साला है। राम रहीम के गलत कामों का खुलासा करने में इनका बड़ा रोल रहा, इसलिए वो इन्हें अपना दुश्मन मानता है।
कुर्बानी गैंग क्या है?
- राम रहीम के ऐसे सपोर्टर्स का गुट जो उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है कुर्बानी गैंग कहलाता है।
- राम रहीम को रेप केस में सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला समेत पांच राज्यों में हिंसा फैल गई थी। इसमें 41 लोगों की मौत हुई थी। कहा जाता है कि इस हिंसा को फैलाने में कुर्बानी गैंग का बड़ा रोल था।
पूर्व पति ने कहा था- राम रहीम-हनीप्रीत के नाजायज रिश्ते
- हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने 22 सितंबर को कहा था कि हनीप्रीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी नहीं, प्रेमिका है।
- गुप्ता ने कहा था, "2011 में राम रहीम और मेरा कमरा साथ-साथ था। मैंने एक रात बाबा के कमरे में दोनों को न्यूड देखा था। राम रहीम ने इस घटना के बाद धमकी भी दी थी कि किसी को बताया तो तेरी जान नहीं बचेगी।"
डेरा सच्चा सौदा का कोई ‘कुर्बानी गैंग’ नहीं है
डेरा सच्चा सौदा हिंसा में बिल्कुल विश्वास नहीं रखता, हमारा उद्देश्य मानवता की भलाई करना है। कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा डेरा सच्चा सौदा को बदनाम करने के लिए अपने आप को साध-संगत का ‘कुर्बानी गैंग’ कह कर मीडिया कर्मियों, पुलिस अधिकारियों व कुछ अन्य लोगों को धमकी देने की चर्चा है। यह घोर निंदनीय है। हम स्पष्ट करते हैं कि डेरा सच्चा सौदा का 1948 से लेकर आज तक ऐसा कोई भी गैंग नहीं है। हम सरकार व पुलिस से मांग करते हैं कि ऐसे स्वार्थी व समाज विरोधी लोगों का पर्दाफाश कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दे। -विपश्यना इंसां, चेयरपर्सन डेरा सच्चा सौदा।
 
Top