Punjab News बब्बर खालसा के 5 आंतकी हिरासत में

पंजाब पुलिस ने आज देर रात राजपुरा से बब्बर खालसा के पांच खतरनाक आतंकवादियों को हिरासत में लिया है। इन आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा से है|

पुलिस के अनुसार ये आतंकी पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए आतंकियों के पास से पिस्टल सहित भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए है।

सूत्रों के अनुसार स्थानीय पुलिस को इस संबंध में कुछ दिनों पहले सूचना मिल गई थी जिसके आधार पर गुप्त रूप से चले ऑपरेशन के तहत इन सभी को हिरासत में लिया गया है।

आतंकियों में कुलवंत सिंह,गिंडर सिंह , और रोनी जोगा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है| बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह गैंग को ऑपरेट करता था, और वह जर्मनी और पाकिस्तान में रह चुका है। वहीं गिंडर सिंह पहले होम गार्ड में था जहां से उसे बर्खास्त कर दिया गया था, बाद में वह बब्बर खालसा से जुड़ गया।

पहले भी मिल चुकी है चेतावनी

पिछले दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुफिया विभाग की जानकारी के बाद यह खुलासा किया था कि बब्बर खालसा और पड़ोसी देशों में सक्रिय कुछ आतंकी संगठन पंजाब में अशांति फैलाने का इरादा रखते हैं। वहीं पिछले दिनों बब्बर खालसा से जुड़े कुछ आपत्तिजनक पर्चे भी पकड़े गए थे।
 
Top