सूरज की किरणों पर

Saini Sa'aB

K00l$@!n!

सूरज की किरणों पर
कोहरे का पहरा है
धरती है गुमसुम सी
आसमान बहरा है।

रूप के बिछौनौं पर
कुछ बौने लेटे हैं
आदमकद सुविधाएँ
हाथ में समेटे हैं
बियाबान सडकों पर
अँधियारा गहरा है।

फूलों पर बर्फ जमी
रिश्तों में टीस भरी
मनचली हवाओं में
चोट फिर नई उभरी
फिर अनीति का झंडा
सभी ओर फहरा है।

अब कहाँ अलाव जले
ईधन सब लुप्त हुआ
भूख औ गरीबी का
समाधान गुप्त हुआ
शीत लहर पढती अब
मौत का ककहरा है।

बजते हैं दाँत लोग
हैरत से काँप रहे
अपने अपने दुख को
शब्दों से नाप रहे
बाजीगर सा मौसम
बेईमान ठहरा है।
 
Top