आधी रात में पुसू प्रधान के घर चली गोलियां

पंजाब यूनिवर्सिटी की पुसू पार्टी के प्रधान उदय सिंह के घर पर आरोपियों ने चार गोलियां चलाई। वह बच गया और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच कर रही है। सेक्टर 11 निवासी भुपिंदर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा उदयसिंह पुसू पार्टी का इस वर्ष प्रधान बना है।


आरोपों के मुताबिक रात करीब साढ़े 12 बजे भुपिंदर, उदय और उनका भतीजा घर के बाहर खड़े थे। तभी एक स्वीट और इनोवा कार आई। जिसमें सोपू प्रधान विक्रम उर्फ विक्की, हर्षवर्धन, रोबिन बराड़, जसदीप ढ़िल्लो, अजयपाल और कुछ अन्य लड़के मौजूद थे। आरोप है कि आते ही आरोपियों ने उन पर गोलियां चलाई। उदय, भुपिंदर ने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई।


मौके पर फोरेंसिक वैन बुलाकर पुलिस ने जांच की। जिसमें सामने आया कि गोली कोठी पर चली है। कोठी में चार जगह गोली के निशान पाए गए हैं। जबकि पुलिस अभी तक यह जांच कर रही है कि गोली चली है भी या नहीं। एसएचओ सुखपाल राणा के मुताबिक हवाई फायर हुए हैं। जबकि गोली के निशान कोठी में पाए गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
 
Top