preet_singh
a¯n¯i¯m¯a¯l¯_¯l¯o¯v¯e¯r¯
टीम इंडिया के धुरंधर बैट्समैन गौतम गंभीर शुक्रवार को नताशा जैन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। गंभीर की शादी गुड़गांव के एनएच-8 पर शिव मूर्ति के सामने वेस्ट ऐंड ग्रीन फॉर्म हाउस में होगी। फेरों का मुहूर्त शाम 5.30 से 7 बजे के बीच का है। फेरे हो जाने के बाद वह मीडिया के सामने फोटो सेशन के लिए आएंगे।
शादी के समय गंभीर हिंदुस्तानी पोशाक में होंगे। बाद में वह इसे बदल लेंगे। सादगी भरी इस शादी में उन्होंने 200 से 250 के करीब लोगों को ही इन्वाइट किया है। मेन्यू में खाने के कई आइटम हैं। कोलकाता में 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच की वजह से उनके टीम के साथी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शरीक नहीं हो पाएंगे। आईपीएल में उनकी टीम के मालिक शाहरुख खान के भी मैरेज अटैंड करने की उम्मीद कम है। जूही चावला के आने की उम्मीद है। युवराज सिंह की मां, वीरेंद्र सहवाग, मुनाफ पटेल, अमित मिश्रा और आशीष नेहरा बारातियों में हो सकते हैं।