वेटिंग लिस्ट यात्रियों के लिए चलेगी अलग स&#237

preet_singh

a¯n¯i¯m¯a¯l¯_¯l¯o¯v¯e¯r¯
rail_wetlist_1403-1.jpg


नई दिल्ली। रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने आज रेल से यात्रा करने वालों को एक खास तोहफा दिया है। जिन यात्रियों का रिजर्वेशन टिकट वेटिंग लिस्ट में होगा उनको घबराने की जरूरत नहीं होगी। रेल मंत्री ने वेटिंग लिस्ट यात्रियों के लिए अलग से ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वेटिंग लिस्टेड यात्रियों के लिए अलग से ट्रेन चलाई जाएगी।
रेल मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि रेलवे से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में यात्री सुविधाओं के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। रेल मंत्री ने नई पैंसेजर हेल्पलाइन का ऐलान करते हुए कहा कि बैंगलोर, लखनऊ और भरतपुर में सुरक्षा सेंटर बनाए जाएंगे। 36 ट्रेनों की सैटेलाइट से ट्रैकिंग होगी। ह्वील चेयर पर यात्रा के लिए अलग कोच होंगे।
भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर एस्कलेटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेशन विकास निगम बनेगा। स्टेशन विकास से 50 हजार नौकरियां मुहैया कराई जाएंगी। रेलवे में साफ सफाई की हालत पर चिंता जताते हुए त्रिवेदी ने कहा कि अगले छह महीने में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुंबई, पनवेल में कोचिंग संस्थान बनेंगे, विदिशा में डीजल इंजन का कारखाना स्थापित किया जाएगा। छपरा में बिजली इंजन का कारखाना जल्द शुरू किया जाएगा। कच्छ और कर्नाटक में भी फैक्ट्री लगेगी। डबल डेकर मालगाड़ियां चलाई जाएंगी। मालगाडियों के लिए अलग कॉरिडोर पर जोर दिया जा रहा है।
 
Top