Palang Tod
VIP
ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में भारत ने सुरेश रैना (101रन)की सेंचुरी की बदौलत साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 187 रन का टारगेट दिया है।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। भारत की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज मुरली कार्तिक बिना खाता खोले आउट हो गए। उस समय भारत का कुल योग चार रन था। मुरली मैच की दूसरी गेंद पर विदा हुए। मुरली का कैच विकेट के पीछे मार्क बाउचर ने लपका।
भारत को दूसरा झटका दिनेश कार्तिक के रूप में लगा। कार्तिक ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए। दूसरे छोर पर रैना टिके रहे। उन्होंने युवराज सिंह के साथ अहम साझेदारी की। युवराज 30 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में रैना ने अपने हाथ खोलने शुरू किए। उन्होंने शानदार तरीके से अपनी सेंचुरी पूरी की। वह तेजी से रन बनाने के चक्कर में 101 के स्कोर पर आउट हुए। धोनी 16 रन बनाकर नॉटआउट रहे।