भारत ने पाक को 4-1 से रौंदा

भारत ने वर्ल्ड कप हॉकी के ग्रुप मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-1 से रौंद दिया। भारत की जीत के नायक संदीप स
िंह रहे, जिन्होंने दो गोल किए। भारत मैच के हाफ टाइम तक 2-0 से आगे था। हाफ टाइम से पहले भारत की तरफ से पहला गोल शिवेंद्र सिंह ने और दूसरा संदीप सिंह किया।

लंच के बाद भी भारत ने आक्रमण जारी रखा। प्रभजोत सिंह ने कुछ ही देर में एक गोल करके भारत की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद संदीप सिंह ने अपना दूसरा गोल किया। बाद में पाकिस्तान ने भी एक गोल करके हार के अंतर को कुछ कम कर दिया।
 
Top