'आतंकवादी हमला हुआ तो भारत-पाक युद्ध तय'

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश के दौर के एक पूर्व अधिकारी ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की सरजमीं से अगर भारत पर कोई भी आ
तंकवादी हमला किया गया तो दोनों देश एक बार फिर युद्ध कर सकते हैं।

बुश प्रशासन में दक्षिण एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री रहे इवान ए फीजेनबॉम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान फिर युद्ध कर सकते हैं। मुंबई हमलों के बाद भारत सरकार प्रतिक्रिया करने के लिए काफी दबाव में आ गई थी। अगर एक और हमला हुआ तो यह दबाव और बढ़ जाएगा।

पूर्वी, मध्य और दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ फैलो फीजेनबॉम ने कौंसिल आन फॉरेन रिलेशंस के ब्लॉग पर अपने संदेश में कहा है कि भारत ने पुणे में दो सप्ताह पहले हुए विस्फोट के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराने से सतर्कतापूर्वक बचाव किया है। लेकिन भविष्य में किसी हमले की स्थिति में राजनीतिक दबाव बढ़ जाएगा।
 
Top