आतंकी लिस्ट में वैष्*णों धाम

सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों व वैष्णो देवी मंदिर को आतंकी खतरा है जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने कहा, ‘केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि इसरो के वैज्ञानिकों पर आतंकी संगठन हमला कर सकते हैं। इसके मद्देनजर इसरो के आठ वैज्ञानिकों को विशेष सुरक्षा दी गई है। साथ ही वैज्ञानिकों की तीन कॉलोनियों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके अलावा बेंगलुरू स्थित इसरो के चार प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में भी इजाफा किया गया है।’

गृह राज्य मंत्री एम रामचंद्रन ने बताया कि वैष्णो देवी मंदिर पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है। अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए राज्यों को पत्र लिखा गया है।

ऑनर किलिंग रोकने के कानूनों में संशोधन

अंर्तजातीय विवाह मामलों में युवा जोड़ों की हत्याएं रोकने के लिए मौजूदा कानूनों में संशोधन पर विचार चल रहा है। गृह राज्य मंत्री एम रामचंद्रन ने यह जानकारी राज्यसभा में दी। रामचंद्रन ने बताया कि ऐसे मामलों में भारतीय दंड संहिता समेत अन्य कानूनों में संशोधन किया जा सकता है ताकि उन्हें और मजबूत बनाया जा सके।
 
Top