योग गुरु बाबा रामदेव बने डाक्टर रामदेव

नेताओं और अभिनेताओं को योग का पाठ पढ़ाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव अब डॉ. रामदेव हो गए है। यह मानद उपाधि उन्हें भारत के साथ साथ दुनियां भर में योग और आयुर्वेद को इस क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पुणे स्थित डीवाई पाटिल युनिवर्सिटी ने प्रदान किया है।


इस मौके पर राम देव ने कहा कि उनकी योजना है कि योग को घर घर पहुंचाया जाए। बाबा आने वाले दिनों में 100 बीमारियों की एक औषधि तैयार कर रहे हैं जिस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है।


इस मौके पर उन्होंने वर्तमान शिक्षा पद्धति पर कटाक्ष किया और शिक्षा को संस्कारित करने पर बल दिया। उन्होंने समाज में हो रही लिंग के आधार पर भेद भाव पर भी चिंता जताई। इस मौके पर बाबा रामदेव के अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यूआर राव को भी डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गई।
 
Top