Recipe Shahi Lassi Recipe

preet_singh

a¯n¯i¯m¯a¯l¯_¯l¯o¯v¯e¯r¯


सामग्री :
250 ग्राम दही, 100 ग्राम शक्कर, 100 ग्राम रबड़ी, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता कतरन, 1 बड़ा चम्मच बादाम कतरन, कुछ धागे केसर, 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल, बर्फ आवश्यकतानुसार, सजावट के लिए चाँदी का वर्क।

विधि :
सर्वप्रथम ब्लैंडर में दही, शक्कर एवं रबड़ी मिलाकर चलाएँ। अब इसमें आवश्यकतानुसार बर्फ डालकर पुनः चलाएँ। इसे एक बर्तन में निकालें व इसमें पिस्ता, बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

तैयार लस्सी को चाँदी के गिलासों में भरें। गुलाब जल में केसर मिलाकर घोंट लें व इसे थोड़ा- थोड़ा सभी गिलासों में ऊपर से डाल दें।

शाही लस्सी तैयार है। इसे चाँदी के वर्क से सजाकर पेश करें।
 
Top