पंजाब-हरियाणा में बेहाल करने लगी गर्मी

पंजाब एवं हरियाणा में तापमान के औसत से पांच से छह डिग्री ऊपर चढ़ जाने के कारण लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग के ए
क अधिकारी ने बताया, पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले पांच सालों के दौरान मार्च के महीने में इतनी अधिक गर्मी पड़ रही है। सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। रविवार को तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

मौसम अधिकारी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आकाश में कुछ समय के लिए बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पंजाब के अमृतसर शहर का अधिकतम तापमान रविवार को 33.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।

वहीं लुधियाना और पटियाला का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। हरियाणा के हिसार शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। अंबाला में 34.4 डिग्री और करनाल में 34 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।
 
Top