Punjab News मनप्रीत को 50 करोड़ के मानहानि का नो‍टिस भेज&#

मनप्रीत को 50 करोड़ के मानहानि का नो‍टिस भेजेंगे सलारिया



गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार स्‍वर्ण सलारिया ने पंजाब के वित्‍तमंत्री मनप्रीत बादल को मानहानि का केस करने की धमकी दी है।
जेएनएन, पठानकोट। गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्‍याशी मनप्रीत बादल ने पंजाब के वित्‍तमंत्री मनप्रीत बादल पर गलत बयानी का आराेप लगाया है। उन्हाेंने मनप्रीत को कानून कार्रवाई की धमकी भी है। उन्‍हाेंने कहा, मनप्रीत मुझ पर लगाए आराेप को एक सप्ताह में प्रमाणित करें या मंत्री पद से इस्तीफ़ा दें अन्यथा क़ानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। सलारिया ने मनप्रीत को 50 करोड़़ रुपये का मानहानि का नोटिस भी भेजने के संकेत दिए।
मनप्रीत बादल ने सला‍रिया पर एक मामले में अारोप तय हो जाने के बावजूद उपचुनाव के लिस नामांकन में इस तथ्‍य को छिपाने का अाराेप लगाया था। बुधवार को मनप्रीत ने दावा किया था कि सलारिया ने नामांकन पत्र भरते समय चुनाव आयोग से कुछ जानकारियां छुपाई हैं। इन जानकारियों में सलारिया के खिलाफ मुंबई में दर्ज दुष्कर्म तथा धोखाधड़ी का मामला है। इस मामले में 30 अक्टूबर को सुनवाई है।



इस संबंध में सफाई देेने के लिए सलारिया शुक्रवार सुबह पठानकोट में मीडिया से रूबरू हुए। सलारिया ने कहा कि मनप्रीत बादल गलतबयानी कर रहे हैं। वह उपचुनाव के मद्देनजर उन्‍हें नुकसान पहुंचाने के लिए गलत आराेप लगा रहे हैं। उन्‍होंने मनप्रीत बादल को चुनौती दी कि वह अपने आरोप को साबित करें अन्‍यथा उनके खिलाफ मान‍हानि का दावा किया जाएगा।
सलारिया ने आज ही मनप्रीत बादल को मान‍हानि का नोटिस भेजने आैर इसमें 50 करोड़ रुपये से अधिक का दावा करने के संकेत दिए। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में तैयारी हो गई है। वह इस मामले में अब कदम पीदे नहीं हटाने वाले हैं। बता दें कि गुरदासपुर उपचुनाव के कारण इस मुद्दे को बेहद महत्‍वूपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस को लेकर इस मामले में बयानबाजी का दौर तेज हो चुका है।


मनप्रीत से नहीं थी ओछी राजनीति की उम्मीद : सांपला
इस मामले पर केंद्रीय राज्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने भी मनप्रीत बादल पर निशाना साधा था। वीरवार को अमृतसर में सांपला ने कहा था कि मनप्रीत बादल द्वारा भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया पर व्यक्तिगत हमला कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है। मनप्रीत जैसे नेता से यह उम्मीद नहीं थी कि विचारों की राजनीति से हटकर वह झूठे लांछन लगाएं। इसका जवाब अदालत में मनप्रीत के खिलाफ राजनीतिक फायदे के लिए अवमानना का केस दर्ज कर दिया जाएगा।
सांपला ने कहा कि यह कांग्रेस का लोगों को गुमराह करने का प्रयास है, क्योंकि कांग्रेसियों के पास लोगों के पास जाने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। उनके पास भी बलराम जाखड़ व कांग्रेस के अन्य कुछ नेताओं के कच्चे चिट्ठे हैं, मगर भाजपा हमेशा विचारों और विकास के नाम पर राजनीति करती है।

भाजपा के खिलाफ बोलने से पहले सिद्धू हिसाब-किताब जोड़ लेते
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान 'भाजपा दे पल्ले कुछ नईं' के जवाब में सांपला ने कहा कि भाजपा ने सिद्धू को तीन बार सांसद बनाया, एक बार राज्यसभा सदस्य बनाया। आज देश में 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है जबकि छह राज्यों में उसके गठबंधन की सरकार है। सिद्धू को इस तरह का बयान देने से पहले हिसाब-किताब जोड़ लेना चाहिए था।
 
Top