मुंबई जा रही दुरंतो कर्नाटक में दुर्घटना&#2327

jassmehra

(---: JaSs MeHrA :---)
a8e40ac5ab14590977ec7884f8efb16d_optimal-1.jpg


सिकंदराबाद से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस के नौ डिब्बे शनिवार को पौ फटने से काफी पहले पटरी से उतर गए। यहां से 20 किलोमीटर दूर हुई इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। रेलवे ने मारे गए यात्रियों के आश्रितों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हर यात्री को 50,000 रुपये व मामूली रूप से घायल को 25000 रुपये देने की घोषणा की है।

सोलापुर के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) के मधुसूदन ने जानकारी दी कि मार्तुर स्टेशन पर रात करीब 2:15 के आसपास दुर्घटना हुई। मारे गए यात्री हैदराबाद से मुंबई की यात्रा पर थे। दोनों यात्रियों की पहचान पुष्पलता (40) और ज्योति (28) के रूप में कई गई है। एडीआरएम ने बताया कि घायलों को गुलबर्गा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई गई है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके मित्तल ने कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे सुरक्षा आयुक्त (मध्य सर्किल) को दुर्घटना की जांच करने का आदेश दे दिया है। जांच से दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

दुर्घटना के बाद दुख प्रकट करते हुए प्रभु ने ट्वीट में कहा है, 'दुरंतो दुर्घटना से दुख हुआ। जांच का आदेश दिया गया। चिकित्सा सहायता और अन्य सहायता तुरंत भी भेजी गई। रेल बोर्ड के अध्यक्ष को पहुंचने के लिए कहा।'
 
Top