कांग्रेसियों ने मनाया राहुल का जन्मदिन, क&#236

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के 40वें जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई गई। आम लोगों को मिठाइयां बांटी गईं।

सिलाई मशीन, टिफिन बांटे

श्री सत्य नारायण मंदिर धर्मशाला सेक्टर 22 सी में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन व संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल मुख्य अतिथि थे। बंसल ने कहा, राहुल गांधी ने निजी सुख त्याग कर अपना जीवन लोकसेवा को समर्पित कर दिया है। इसके बावजूद विपक्ष उनकी आलोचना करता रहता है। वे अपना जन्मदिन तक नहीं मनाते। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड ने किया। बंसल का ब्रिगेड के चेयरमैन राकेश गर्ग ने स्वागत किया। गरीब महिलाओं में सिलाई मशीन, बच्चों को टिफिन बॉक्स और बुजुर्गो को कुर्ता—पायजामा वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पंचाल और पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा भी मौजूद थे।

कुष्ठ रोग आश्रम में फल वितरित

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने सेक्टर 19 डी मार्केट में इस मौके पर अध्यक्ष हरमोहिंद्र सिंह लक्की ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा। राष्ट्रीय धुनें बजाकर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद लक्की ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ रोग आश्रम में जाकर रोगियों मंे फल वितरित किए। ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर 17 के प्रधान और कांग्रेस के सचिव कमलजीत सिंह पंछी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 17 में लड्डू बांटे। इस दौरान एलसी अरोड़ा, जगदीश कालरा, सुभाष सेठी, सतपाल गर्ग और अमृतपाल सिंह चड्डा आदि व्यापारी नेता मौजूद थे।
 
Top