जापान में भूकंप, सूनामी के लिए अलर्ट जारी

टोक्यो।। जापान में जोर का जलजला आया है। देश के पूर्वी तट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई है। सूनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो में भी महसूस किए गए।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कैमाशी से 24 किलोमीटर दक्षिण-पू्र्व समुद्र में 36 किमी की गहराई में था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश के सारे परमाणु रिऐक्टर सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि समुद्र में एक किलोमीटर तक की लहरें थीं।
 
Top