अचार छोड़िये आंवला का मुरब्बा खाइए, जानिय&#237

Era

Prime VIP
canamlahelpcontroldiabetes-1.jpg



आंवला के गुणों के बारे में तो सभी जानते हैं। यह एक ऐसा फल है जिसका गुण कच्चा हो या पका या धूप में सूखा हुआ हो, कम नहीं होता है। आम तौर पर लोग इसको खाना नहीं चाहते हैं लेकिन इसका मुरब्बा खाना सबको पसंद है। वैसे तो लोग इसको मीठा खाने की चाहत मिटाने के लिए खाते हैं लेकिन क्या यह जानते कि इसके कितने फायदे हैं!
आंवला का मुरब्बा विटामिन सी, आयरन और फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत होता है। साथ ही इसमें कैल्सियम, विटामिन ए और मैग्नेशियम होता है जो इसे और भी हेल्दी बनाता है। इसके नियमित सेवन से बहुत सारी समस्याओं से राहत मिलती है, जो हमारे रोजमर्रा के जीवन को बदहाल कर देती हैं। आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल ने ऐसे बहुत सारे फायदों के बारे में बताया है, चलिये जानते हैं कि वे हैं कौन-
• प्रेगनेन्सी के दौरान होता है फायदेमंद- गर्भवती महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस की समस्या आम होती है, और यह समस्या उनके लिए बहुत कष्टदायक होती है। यहाँ तक कि कुछ महिलाओं को गर्भधारण के पहले अवस्था में कब्ज़ की शिकायत हो जाती है, इन सबका एक ही घरेलू इलाज है, वह है आंवले का मुरब्बा। आंवले के मुरब्बे में जो विटामिन सी और फाइबर होता है वह इस समय बहुत काम आता है। हर दिन सुबह गुनगुने गर्म पानी के साथ एक या दो आंवले के मुरब्बा का पीस खाने से इन दोनों कष्ट को कम किया जा सकता है।
• नाक से खून बहना- गर्मी के दिनों में लू लगने या हिट स्ट्रोक के कारण लोगों के नाक से खून बहने लगता है। मुरब्बे में जो विटामिन सी होता है वह खून का बहना कम करता है।
• एसिडिटी की समस्या- आजकल तो एसिडिटी की समस्या आम है। हर पाँच लोगों में से तीन लोग को गैस या बदहजमी की बीमारी होती है। क्यों न कड़वी दवा या कैप्सूल लेने के जगह पर टेस्टी आंवले के मुरब्बे का सेवन करें। प्रतिदिन सुबह खाली पेट मुरब्बे का दो पीस गुनगुने गर्म पानी के साथ लेने पर बहुत फायदा पहुँचता है।
• महिलाओं के लिए फर्टिलिटी में मददगार- मुरब्बे में आयरन, फाइबर और विटामिन सी होने के कारण यह इतना हेल्दी होता है कि यह महिलाओं के प्रजनन प्रणाली (reproductive system) को बेहतर बनाकर माँ बनने के संभावना को बढ़ाने में सहायक होता है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने गर्म दूध या पानी के साथ एक या दो पीस मुरब्बा खायें।
• थकावट दूर करता है- जिन लोगों को खून की कमी के कारण हमेशा थकावट की समस्या होती है उनके ब्लड में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाकर उन्हें एनर्जी देता है। आम तौर पर किसी बीमारी के बाद या माँ बनने के बाद या बच्चों को अत्यधिक मानसिक परिश्रम के कारण या खून की कमी के कारण थकावट महसूस होती है उनको नियमित रूप से दो महीने तक मुरब्बे का सेवन रोज सुबह करनी चाहिए।
• पेप्टिक अल्सर को जल्दी ठीक करता है (Peptic ulcer)- आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जो लोग पेप्टिक अल्सर के कष्ट से परेशान हैं उनको आंवले के मुरब्बे के सेवन से बहुत आराम मिलता है। इसका हीलिंग या उपचारात्मक गुण घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।
• बालों का झड़ना कम करता है- अरे आप हैरान है, आंवले के मुरब्बे में जो विटामिन सी होता है वह बालों का झड़ना कम करने के साथ-साथ क्वालिटी को भी बेहतर बनाता है। इसलिए आज से ही अपने सुबह के डायट में आंवले के मुरब्बे को शामिल करना न भूलें। इसको गुनगुने गर्म दूध के साथ लें और अपने बालों के खूबसूरती से सबको जलायें।
इन गुणों के सुनने के बाद आंवला का मुरब्बा खाना आज से ही शुरू कीजिए और स्वस्थ और निरोगता के तरफ कदम बढ़ाइए।
 

avi-jaat

Elite
Re: अचार छोड़िये आंवला का मुरब्बा खाइए, जानिय&

m toj roj khata hu :)
 
  • Like
Reactions: Era

Royal Singh

Prime VIP
Re: अचार छोड़िये आंवला का मुरब्बा खाइए, जानिय&

ummmm :pop
 
Top