5 राज्यों को मिलेंगे नए गवर्नर: बनवारी को तम&#

केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के नए गवर्नर का एलान किया। सत्यपाल मलिक को बिहार का गवर्नर बनाया गया है।

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने शनिवार को 5 राज्यों के नए गवर्नर की नियुक्ति की। सत्यपाल मलिक को बिहार का गवर्नर बनाया गया है। वहीं, बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु और बिग्रेडियर (रिटा.) डॉ. बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का का जिम्मा दिया गया है। वहीं, जगदीश मुखी असम के नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। गंगा प्रसाद मेघालय के गवर्नर और एडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी को अंडमान-निकोबार का एलजी अप्वाइंट किया गया है।
1) तमिलनाडु:
- तमिलनाडु के नए गवर्नर अब बनवारीलाल पुरोहित (77) होंगे। 2016 में उन्हें असम का गवर्नर बनाया गया था। इससे पहले महाराष्ट्र के विद्यासगर राव के पास तमिलनाडु गवर्नर का एडिशनल चार्ज था। लम्बे वक्त से राज्य में चल रही राजनीतिक उठापटक की वजह से तमिलनाडु में फुल टाइम गवर्नर की मांग थी।
- पुरोहित दो बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी के टिकट पर नागपुर से सांसद रहे हैं।
2) बिहार
- सत्यपाल मलिक (65) को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया। यहां पहले रामनाथ कोविंद राज्यपाल थे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह पोस्ट खाली। कोविंद एनडीए के ओर से उम्मीदवार थे।
- सत्यपाल मलिक जनता दल से 1989 से 1991 तक उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से सांसद रहे हैं। बीजेपी के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं। सत्यपाल लॉ ग्रेजुएट हैं।
3) असम
- जगदीश मुखी (74) असम के नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल का कामकाज देख रहे थे।
- वे मंत्री और दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की तरफ से नेता विपक्ष रह चुके हैं। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। उन्होंने कंपनी लॉ एंड सेक्रेटैरियल प्रैक्टिस नाम की किताब भी लिखी है।
4) मेघालय
- गंगा प्रसाद मेघालय के गवर्नर होंगे। वे 18 साल से बिहार में एमएलसी थे। पहली बार बीजेपी की ओर से 1994 में बिहार विधान परिषद में विधायक चुने गए थे। एनडीए के शासन काल में बिहार विधानपरिषद में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता रहे।
5) अरुणाचल प्रदेश
- बिग्रेडियर (रिटा.) डॉ. बीडी मिश्रा (78) को अरुणाचल प्रदेश का जिम्मा दिया गया है। 1961 से रेग्युलर इनफेंट्री ऑफिसर थे। एनएसजी की काउंटर हाईजैक टॉस्क फोर्स के कंमाडर रहे हैं। इन्होंने 24 अप्रैल 1993 को अमृतसर में हाईजैक हुए इंडियन एयरलाइंस के विमान को रेस्क्यू किया था। इसमें 124 पैसेंजर्स और क्रू सवार थे। इनकी लीडरशिप में कंमाडोज ने सभी हाईजैक करने वालों को मार गिराया था।
- इसके अलावा इन्होंने 1962 में चीन से हुए वॉर में जंग लड़ी थी।
 
Top