होली के रंग में सराबोर हुआ देश

पूरे देश में होली की धूम है। चारों तरफ होली के गीत फिजा में गूंज रहे हैं। हर तरफ रंग-बिरंगे चहेरे दिख रहे हैं। लोग अपने प


्रिय जनों को रंग लगा रहे हैं और उनके साथ होली की मस्ती में डूब गए हैं। आज देश के प्रमुख शहरों जयपुर, दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, चंडीगढ़, इंदौर, भोपाल, रायपुर, शिमला, बैंगलोर आदि में लोग होली के रंग में डूबे नजर आए।

लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और साथियों के घर आ- जा रहे हैं और उन्हें रंग और गुलाल लगा रहे हैं। उनके गले मिलकर उन्हें बधाई दे रहे हैं और जमकर खुशी मना रहे हैं। लोगों को देखकर तो यही लगता है लोग सिर्फ और सिर्फ मस्ती के रंग में डूब जाना चाहते हैं। हालांकि होली के मौके पर कुछ ऐसी खबरें है कि खतरें की आशंकाओं के देखते हुए गुजरात सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। बिहार में होली के हुड़दंग में 3 लोगों की मौत हो गई है। बिहार के लखीसराय और मुजफ्फरपुर से भी हिंसा की खबरें आ रही हैं।

मुंबई में फिल्मी दुनिया की ग्लैमरस होली तो मस्ती भरी है ही, राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के एक उत्तर भारतीय नेता की भोजपुरिया होली भी खासी चर्चित रही। एमएनएस के उपाध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत राज ठाकरे के खासे करीबी माने जाते हैं। उनके घर फिल्मी सितारों और खासकर भोजपुरी गानों के बीच मनाई गई होली भी सबकी जबान पर है। आज पूरी मुंबई अपनों और परायों का भेद भूलकर सबको गले लगा रही है।

मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज भूमि पर होली का सुरूर छा गया है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में होली

रंगों का त्योहार होली आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पंजाब के अमृतसर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अटारी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक दूसरे के चेहरों पर गुलाल लगाकार होली का त्योहार मनाया । होली के अवसर पर अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के साथ शहर के दुरगिआना मंदिर में पूजा अर्चना की । इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार मनाया। पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल, हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आम जनता को होली की शुभकामनायें दी हैं ।

रंग गुलाल की जगह मिट्टी से खेली होली पहलवानों ने

रंगों के त्यौहार होली के मौके जहां युवाओं ने धूम धड़ाके के बीच जमकर रंगों को एक दूसरे पर फैंक कर खुशी मनाई। वहीं दूसरी ओर कुछ युवकों की टोली ऐसी भी थी जिन्होंने केवल मिट्टी से सराबोर होकर होली खेली और खुशी मनाई।

मोहाली फेज 6 में रहने वाले इंदौर निवासी 3 पहलवानों ने अपने अखाड़े की मिट्टी से होली खेल कर आनंद लिया। इंदौर से आकर चंडीगढ़ व मोहाली में पहलवानी के गुर सीखने वाले अखिलेश, उमेश और महिंदर ने अखाड़े की मिट्टी को पूरे शरीर पर लपेटा हुआ था।


अखिलेश ने बताया कि वे पहले रंगों से होली खेलते थे लेकिन रंग से होने वाली हानि को देखते हुए अपने अखाड़े की मिट्टी से ही होली खेलने का दोस्तों ने मन बनाया। उमेश और महिंदर ने भी कहा कि वे पिछले दो सालों से यहां रह रहे है और होली का त्यौहार अखाड़े की मिट्टी से ही मनाते है।


युवाओं ने की मस्ती होली में


विभिन्न प्रकार के रंगों से सराबोर होली का पर्व मोहाली में हर्षोल्लास से मनाया गया। युवाओं की टोलियां सड़कों पर सुबह से ही मोटरसाइकिलों पर घूमने लगी और रास्ते में जो भी मिल जाता उसे रंगों व अबीर से रंगने लगे।
 
Top