सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और मां का मर्ड&#235

मोहाली.पंजाब के सीनियर जर्नलिस्ट के.जे. सिंह और उनकी मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों की खून से लथपथ बॉडी शनिवार को मोहाली फेज-3 के घर में मिलीं। दोपहर करीब 1 बजे सिंह का भतीजा खाना देने के लिए आया तो उसे गेट खुला था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इसे लूट के दौरान हत्या का मामला मान रही है। डबल मर्डर की जांच के लिए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसआईटी बनाने का ऑर्डर दिया है। सिंह कई अंग्रेजी अखबारों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कार और कीमती सामान गायब...
- एसएसपी, कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक, के.जे. सिंह (67 साल) और मां गुरचरण कौर (92 साल) मोहाली फेज-3 के घर में रहते थे। दोनों की हत्या लगा रेतकर की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया। घर से एक कार, कीमती सामना और एलईडी टीवी गायब है।
- जर्नलिस्ट की बहन यशपाल कौर ने बताया कि उन्हें घर के फर्श पर काफी खून बिखरा मिला। एक कमरे में केजे सिंह और दूसरे में मां गुरचरण की बॉडी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसके बाद फौरन मोहाली पुलिस को सूचना दी गई।
 
Top