बॉयफ्रेंड ही निकला iit छात्रा का हत्यारा?

शिमला के एक होटेल में शनिवार को मृत पाई गई इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (आईआईटी)दिल्ली की छात्रा प्रगति की हत्या के आरोप में
उसके बॉयफ्रेंड गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। गौरव शर्मा आईआईटी, रुड़की में थर्ड ईयर में का छात्र है। पुलिस ने उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

22 वर्षीय प्रगति, गौरव के साथ शिमला आई थी। दोनों शिमला में एक ही होटेल में ठहरे हुए थे। प्रगति शनिवार को होटेल के कमरे में मृत पाई गई थी और गौरव फरार था।

शिमला के एसपी आर. एम. शर्मा ने बताया कि गौरव शर्मा को रविवार को हरियाणा के जगधारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। शर्मा ने कहा कि गौरव और प्रगति शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे होटेल राशिक पहुंचे थे। शनिवार की सुबह होटेल के कर्मचारियों ने प्रगति को मृत पाया था, जबकि गौरव लापता था।

शर्मा ने बताया कि प्रगति पटना की रहने वाली थी और गौरव उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मणिकापुर का रहने वाला है। पुलिस ने आईआईटी-रुड़की के प्रिंसिपल से बात की है। शर्मा ने कहा कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने प्रगति का लैपटॉप बरामद किया है, जिसमें दोनों की तस्वीरें हैं। होटल से पुलिस ने दो चाकू और एक टूटी हुई शराब की बोतल भी बरामद की है।
 
Top