गजब हरियाणा के अजब रिकॉर्ड

jassmehra

(---: JaSs MeHrA :---)
रबर मैन

tttttttttttttttt_14343150-1.jpg


अजब-गजब रिकॉर्ड बनाने में हरियाणवियों का जवाब नहीं है। प्रदेश के 20 से अधिक लोगों ने अद्भुत कारनामों के बलबूते पर इंडिया बुक, एशिया बुक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराए हैं। अब इंडिया बुक ऐसे रिकॉर्डधारियों का सम्मान करने जा रही है। अप्रैल में इसके दस साल पूरे हुए। अगले साल जनवरी में जश्न की तैयारी है। देशभर के दस रिकॉर्डधारी सम्मानित किए जाएंगे। बुक में दर्ज 12 हजार रिकॉर्डधारी वोटिंग से इन्हें चुनेंगे। हरियाणा भी कड़ा मुकाबला पेश करेगा।

2005 में शुरू हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हर साल 800 से अधिक नए नाम जुड़ते हैं। फरीदाबाद बेस्ड इंडिया बुक के मैनेजिंग एडिटर, मनमोहन रावत ने बताया कि इंडिया बुक, एशिया बुक और गिनीज बुक में दर्ज लोग आवेदन कर सकेंगे। 10 कैटेगरी में एक-एक विजेता घोषित होगा। ऑनलाइन व मोबाइल से वोटिंग के जरिए बेस्ट रिकॉर्डधारी चुना जाएगा। इंडिया बुक प्रबंधन से प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

रबड़ मैन कंधे से कंधा मिला दिया किसान ने
जींद जिले के पेगां गांव के किसान राममेहर पूनिया रबड़ मैन के तौर पर जाने जाते हैं। 2011 में दोनों कंधे आपस में मिला कर लगातार 41 सीडी तोड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। 3 बेटियों और एक बेटे के पिता हैं। इटली में भी शो कर चुके हैं। गिनीज बुक रिकॉर्डधारी खेती से गुजर-बसर कर रहे हैं।

महारत सिगरेट की डिब्बियों से 5.24 किमी लंबी चेन बनाई
गुड़गांव के सोहना के डाॅ. एके राव ने सिगरेट की डिब्बियों से 5.24 किमी. लंबी व 2. 75 सेमी. चौड़ी चेन बना दी। वो भी बिना चिपकाए। 53 ब्रैंड्स के कुल 51,618 डिब्बियों का उपयोग किया। रंगबिरंगी चेन लपेटने के लिए विशेष चक्का बनाया। रिकॉर्डधारी राव सोहना में स्टड फार्म में घोड़ों के डॉक्टर हैं।

ईश्वर सिंह

kundu_1434314931-1.jpg

कमाल खेती को जहरमुक्त करने का विकल्प दिया
कैथल जिले के कैलरम गांव के किसान ईश्वर सिंह कुंडू ने खेतों के लिए ऐसा अविष्कार किया कि एक ब्रैंड के मालिक बन गए। खेती को जहरमुक्त बनाने के लिए केमिकल का विकल्प आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से निकाला है। आक, धतूरा, अरंड, नीम के पत्ते आदि का इस्तेमाल कर ‘कमाल 505’ बनाया। इससे फसल उत्पादन व भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। फसल में बीमारियां रोकता है।

उत्पाद पंजाब युनिवर्सिटी से प्रमाणित है और इसे आईएसओ 900-0:2008 प्रमाण पत्र मिला हुआ है।

डॉ. विवेक सिंगला

ganesh_1434315097-1.jpg

संग्रह डेंटिस्ट ने जुटाए 2500 से ज्यादा गणेश
गिनीज बुक में दर्ज जींद में रहने वाले दंत चिकित्सक डॉ. विवेक सिंगला ने गणेश की 2500 से अधिक मूर्तियों का कलेक्शन किया है। हर एक मूर्ति का दूसरी से कोई मेल नहीं। गणपति झूला झूलते, डांस करते, ध्यान करते जैसे अलग-अलग क्रियाओं में दिखाए गए हैं। घर में उन्होंने गणपति की प्रतिमाओं का विशेष संग्रहालय बनाया हुआ है। सिंगला ने देश के विभिन्न शहरों और मेलों से ये मूर्तियां जुटाई हैं।

हिसार की 66 वर्षीय भतीरी देवी

parent_1434315118-1.jpg

उम्र को मात 66 की उम्र में 3 बच्चों से गोद भरी
हिसार के सातरोड गांव की भतेरी देवी ने 66 वर्ष की उम्र में 3 बच्चों को जन्म दिया। विवाहित जीवन के करीब 44 वर्ष बाद तक वह निसंतान थी। 6 साल पहले 29 मई को आईवीएफ तकनीक से एक लड़की व 3 लड़के पैदा हुए। भतेरी का जन्म रोहतक के मदीना गांव में 21 मई, 1944 को हुआ था। वह एक साथ 3 बच्चों को जन्म देने वाली विश्व की सबसे उम्रदराज महिला हैं। हालांकि एक बच्चे की एक माह बाद मौत हो गई थी।

घोड़े पर करतब दिखाते महेश शर्मा

gudhsawar_1434315850-1.jpg

करतब दो घोड़ों पर खड़े होकर 15 किमी की दौड़
जींद के जुलाना के महेश शर्मा (29) ने अपनी घोड़ी पर खड़े होकर दौड़ लगाने की ऐसी कला सीखी कि गिनीज बुक में दर्ज हो गए। 2008 में उन्होंने दो घोड़ों पर खड़े होकर 22 मिनट में 15 किमी. दौड़ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। पोलो खिलाड़ी महेश अब दिल्ली में रह रहे हैं।
 
Top