8 अप्रैलः आज का राशिफल

dc16

- dEsPeraTe cRaNky -
मेष - अपनी व्यस्तताओं के बीच आप परिवार और दोस्तों के लिए समय निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार पर विचार कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत होगी। शुभ अंक-5, शुभ रंग-पीला


वृष - आय के स्रोतों में वृद्धि होने से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। शुभ अंक-3, शुभ रंग-भूरा


मिथुन - किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायी हो सकता है। व्यर्थ के प्रपंच से दूर रहें। कोई बड़ा ऑर्डर हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। धैर्य से काम लें। शुभ अंक-7, शुभ रंग-हरा


कर्क - कार्यस्थल पर अपने व्यवहार को संयमित रखें। कुछ लोग आपको ठगने की कोशिश करेंगे। जिन लोगों को आप विरोधी समझ रहे हैं, वे ही आपका सहयोग करेंगे। शुभ अंक-5, शुभ रंग-नारंगी


सिंह - कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आप किसी न किसी काम में उलझे रहेंगे। अनावश्यक खर्चो के कारण जरूरी कार्यो को रोकना पड़ सकता है। पुराने मित्र मिलेंगे। शुभ अंक-6, शुभ रंग-आसमानी


कन्या - आय में बढ़ोतरी के साथ खर्च भी बढ़ेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मित्रों के सहयोग से काम में आसानी होगी। शुभ अंक-1, शुभ रंग-सफेद


तुला - घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप ऊहापोह की स्थिति में रहेंगे और कोई भी निर्णय नहीं ले पाएंगे। रुकी योजना को शुरू करने का मन बनेगा। शुभ अंक-7, शुभ रंग-नीला


वृश्चिक - यात्रा में समय और धन की बर्बादी होगी। आप ईष्र्या और क्रोध के कारण अकेले पड़ जाएंगे, अपने लोग ही दूरियां बना लेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। शुभ अंक-1, शुभ रंग-बादामी


धनु - भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद उग्र हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में जाने की बजाय आपसी समझौता करना आपके लिए ठीक रहेगा। शुभ अंक-4, शुभ रंग-गुलाबी


मकर - आर्थिक मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय स्वयं निर्णय लें। युवाओं को नौकरी की तलाश में सफलता मिल सकती है। बाहर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-मटमैला


कुंभ - पुरान काम छोड़कर नया काम शुरू कर सकते हैं। आप भावनात्मक संबंधों को नए रूप से व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। स्वयं का मूल्यांकन करें। शुभ अंक-6, शुभ रंग-जामुनी


मीन - राजनीति और सामाजिक कार्यो से जुड़े लोग अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रियजन का साथ काम को आसान कर सकता है। यात्रा योग है। शुभ अंक-8, शुभ रंग-लाल




:an .. :an
 
Top