jassmehra
(---: JaSs MeHrA :---)
जेम्स टफ्स को मिनेसोटा के डोरसेट का मेयर चुना गया है।
तीन साल में दूध के दांत भी नहीं टूटते और यहां एक बच्चा मेयर बन गया। इस पद को पाने वाला यह देश का सबसे युवा शख्स है। इससे पहले उसका छह वर्षीय भाई यहां का मेयर था, जिसने हाल ही में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया है। जेम्स टफ्स को मिनेसोटा के डोरसेट का मेयर चुना गया है।
उसने वोटर्स से वादा किया था कि चुनाव जीता तो सबको आइस्क्रीम खिलाएगा। डोरसेट बहुत छोटी जनसंख्या वाला शहर है। यह एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां सिर्फ 22 लोग रहते हैं। यहां कोई औपचारिक सरकारी व्यवस्था नहीं है। डोरसेट त्योहार के दिन यहां के लोग अपनी पसंद के अनुसार किसी नाम के लिए वोट करते हैं। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलता है, वही मेयर बनता है।