Ias के लिए ईमानदारी टेस्ट

सिविल सर्विसेज एग्जाम (सीएसई) में अगले साल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 2011 से सिविल सर्विसेज़ एग्जाम से प्रिलिमिनरी टे



स्ट खत्म हो जाएगा। इसकी जगह मुख्य परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट करने के लिए ऐप्टिट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। सरकार से इस प्रपोजल को मंजूरी मिल गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रिलिमिनरी की जगह लिए जाने वाले ऐप्टिट्यूड में ऑब्जेक्टिव तरह के 2 पेपर होंगे। इसमें सिविल सर्विस के लिए कैंडिडेट की इच्छाशक्ति को परखा जाएगा। यही नहीं कैंडिडेट के एथिकल और मोरल लेवल (नैतिकता और ईमानदारी) का भी टेस्ट होगा।

दोनों पेपर समान वेटेज के होंगे। ये दोनों पेपर अभी तक लिए जाने वाले जनरल एवरनेस और ऑफ्शनल पेपर की जगह ही होंगे। सिविल सर्विसेज एग्जाम में यह चेंज केवल पहले चरण में ही किया गया है। मेन और इंटरव्यू का प्रोसेस पहले जैसा ही रहेगा।

एक्सपर्ट्स की कमिटी की रिपोर्ट के बाद इस पर भी विचार हो सकता है। सीएसई के पहले स्चेज में हुए बदलाव की बात को केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री पृथ्वीराज चौहान ने भी स्वीकार किया। उन्होंने लोकसभा में बताया कि प्रधानमंत्री ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।
 
Top