UNP

सीएम का पीए बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

सीएम का पीए बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार छावला।। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का पर्सनल असिस्टेंट .....


Go Back   UNP > Chit-Chat > News

UNP

Register

 
Old December 7th, 2011
$hokeen J@tt
 
सीएम का पीए बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

सीएम का पीए बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार



छावला।। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का पर्सनल असिस्टेंट (पीए) बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप मंे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 24 साल के गुलशन उर्फ गगन शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी ने दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी को भी ठगी का शिकार बनाया।

पुलिस ने बताया कि छावला पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक शख्स सक्रिय है, जो खुद को सीएम का पीए बताकर लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है। उसने सरकारी मुलाजिमों को भी अपना शिकार बनाया है। इस पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक युवक को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान गुलशन उर्फ गगन शर्मा के रूप में दी। उसने बताया कि वह खुद को मुख्यमंत्री का पीए बताकर लोगों को फोन पर धमकाता था। वह इसका इस्तेमाल करते हुए फोन पर लोगों का सरकारी दफ्तरों में काम करा देता था।

इसकी एवज में वह लोगों से लाखों रुपये की वसूली करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की शिकायत एक व्यक्ति ने पुलिस से की थी। उसने शिकायतकर्ता से इसी तरह रुपये ठग लिए थे। उसने अपनी बातों में उलझाकर दिल्ली सचिवालय में तैनात एक अधिकारी को भी ठगा था।


 
Old December 7th, 2011
Saini Sa'aB
 
Re: सीएम का पीए बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

chalo farheya geya
UNP