KARAN
Prime VIP
लुधियाना : (नरेश कपूर/ डी. एनएन न्यूज़ नेटवर्क) कई हिट पंजाबी गीत लिख चुके मशहूर पंजाबी गीतकार एवं लेखक दीपक कुमार उर्फ़ दीपू काकोवलिया ने घर में ही फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दीपू काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सूचना मिलने पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके वारदात से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक़ दीपक के लिखे गीतों को कई गायक गा चुके है। तीन महीने पहले ही दीपक की शादी हुई थी। कुछ समय से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।वीरवार को दीपक घर में ही था। सुबह जब उसकी मां उसे कुछ देने गई, तो देखा कि दीपक ने पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाया हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। दीपक की मौत पर गीतकार गगन जमाल, मीत सन्धु, मन मनदीप, धन्ना के इलावा पंजाबी फिलम जगत कि हस्तियों ने शोक प्रगट किया है।
Gaana aya c eda - tunka tunka karke guddi chardi hundi aa