UNP

चिल्ड्रन होम में तीसरी मंजिल से गिरा बच्चì

चिल्ड्रन होम में तीसरी मंजिल से गिरा बच्चा नई दिल्ली।। मंगलवार दोपहर रोहिणी सेक्टर-8 के एक बाल गृह की तीसरी .....


Go Back   UNP > Chit-Chat > News

UNP

Register

 
Old December 7th, 2011
$hokeen J@tt
 
चिल्ड्रन होम में तीसरी मंजिल से गिरा बच्चì

चिल्ड्रन होम में तीसरी मंजिल से गिरा बच्चा



नई दिल्ली।। मंगलवार दोपहर रोहिणी सेक्टर-8 के एक बाल गृह की तीसरी मंजिल से गिरकर एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के वक्त वहां बच्चों को खाना परोसा जा रहा था। पुलिस को अंदेशा है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई। बच्चे को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोहिणी सेक्टर-8 स्थित बाल गृह में मानसिक रूप से बीमार बच्चों को रखा जाता है। रोजाना की तरह मंगलवार की दोपहर करीब साढे़ 12 बजे यहां बच्चों को खाना देना शुरू हुआ। इसी दौरान 16 साल का संजय (बदला हुआ नाम) तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। संजय के गिरने पर वहां अफरातफरी मच गई। गृह के अधिकारी तुरंत उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे एडमिट कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बच्चे के सिर मंे गंभीर चोट आई हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गृह के प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि हादसा दुर्घटनावश हुआ।


 
Old December 7th, 2011
Saini Sa'aB
 
Re: चिल्ड्रन होम में तीसरी मंजिल से गिरा बच्च&

very sad
UNP