Punjab News लोकगायक सुरजीत खान को गोली लगी

रोपड़/मोहाली. जूती चूं चूं करदी ऐ..फेम लोकगायक सुरजीत खान और उनके संगीतकार जसबीर सिंह मावी मंगलवार को शादी की पूर्व संध्या पर आयोजित शगुन पार्टी में गोली लगने से जख्मी हो गए। यह घटना शाम करीब 4 बजे गांव जमीतगढ़ भल्ला में हुई।


खान यहां लोगों का मनोरंजन करने पहुंचे थे। इस दौरान खुशी में झूम रहे लोग हवाई फायर कर रहे थे। इसी बीच एक गोली उनके दाएं पैर में लग गई। कुछ र्छे मावी के पैर में भी धंस गए। खान मोहाली के फेज—11 में रहते हैं। यह पार्टी कैप्टन प्रेम सिंह के बेटे मनवीर की शादी की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई थी।


सुरजीत खान को तत्काल सिविल अस्पताल रोपड़ पहुंचाया गया। खान ने पत्रकारों से कहा कि कई लोग फायरिंग कर रहे थे। अचानक एक गोली उनके दाएं पैर में लग गई। वाहे गुरु की कृपा से वह बाल—बाल बच गए। संगीतकार जसबीर सिंह सेक्टर—23 डी चंडीगढ़ में रहते हैं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉ.जेपीएस सांघा ने बताया कि मावी अब स्वस्थ हैं। उनका आपरेशन किया गया। छह र्छे निकले हैं।
 
Top