फिर तो शोएब को कोड़े पड़ने चाहिए

निकाह में नियत ठीक नही तो वह गैर इस्लामी है। यह धोखा है कोड़े पड़ते है। आयशा का दावा अगर सही है तो शरीयत के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को कोड़े पड़ने चाहिए। यह कहना है आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल ला बोर्ड का।

बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर का कहना है कि जहां तक बोर्ड ने इस मामले को समझा है शोयब मलिक मासूम नही है वे धोखेबाजी कर रहा है। उन्होने कहा दो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के परिवार अब शरीयत से खेल कर इस्लाम को बदनाम कर रहें है।

बोर्ड का कहना है कि निकाह के विवाद मामले में शरीफ औरत का दावा मानद लेना चाहिए। उन्होने कहा कि निकाह के विवाद के मामले में पुरूष हमेशा अपने फायदे की बात करता है। वह निकाहनामे की कमजोरियों को अपने फायदे में इस्तेमाल करता है। भास्कर से फोन पर बात करते हुए शाइस्ता ने सानिया व शोएब के परिवारों को भी खरी-खरी सुनायी।

उन्होने कहा कि सानिया के परिवार के लोग भी निकाह के मामले में ड्रामा ज्यादा कर रहें है। आधी खिड़की खोल कर न्यूज चैनलों के कैमरों को सानिया व शोएब का डांस दिखा रहें है शादी के पहले होने वाले दुल्हा दुल्हन का डांस इस तरह दिखाने का मौका देना शरीयत के खिलाफ है। उन्होने कहा जिस तरह के फुटेज टीवी चैनलों को लेने का मौका दिया जा रहा है उससे निकाल और कबूल नामें की पाक रस्म बेमकसद हो जाती है। इस्लाम के नजरीये से निकाह बेहद पाक रस्म है। लेकिन इस मामले में दोनो देशों की जनता की भावनाओं से खेला जा रहा है। शाइस्ता ने कहा फिल्मी सितारों व खिलाड़ियों के मामले में अति उदारता ठीक नही है। जनता के सामने ऐसी घटनाएं उदाहरण बन जाती है।
 
Top