पाकिस्तान में मुशर्रफ मोस्ट वॉन्टेड

पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एआईए ने 119 वॉन्टेड लोगों की नई लिस्ट तैयार की है। इसमें जनरल परवेज मुशर्रफ को तो ज
गह मिली है, लेकिन तालिबान के बड़े लीडरों के नाम मौजूद नहीं हैं। बेनजीर भुट्टो का नाम है, मैरियट होटल पर हमलों में शामिल संदिग्ध लोगों के नाम हैं, मुंबई में हुए 26/11 के हमलों से जुड़े 11 लोगों के नाम हैं, लेकिन इनकी गिरफ्तारी के बारे में कोई डिटेल नहीं है।

राज्य पुलिस के खुफिया अधिकारियों की मदद से इस लिस्ट को पिछले साल अक्टूबर में तैयार किया गया। लिस्ट को रेड बुक कहा गया है, जिसमें एफआईए ने पाकिस्तान के चारों सूबों और राजधानी की पुलिस के सबसे ज्यादा खतरनाक और वॉन्टेड लोगों को शामिल किया है। स्वात और कबाइली इलाकों के बड़े नेताओं और तालिबान के नेताओं का इस लिस्ट में जिक्र तक नहीं किया गया है।

ज्यादातर वॉन्टेड लोगों के रिश्ते प्रतिबंधित संगठन लश्करे-झंगवी से बताए गए हैं। पाकिस्तान के पंजाब से 25 लोगों को इस लिस्ट में डाला गया है। सिंध के 24 और बलूचिस्तान के 18 लोग मोस्ट वॉन्टेड हैं। सरहदी सूबे के महज 16 लोग वॉन्टेड हैं, जबकि यह इलाका आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
 
Top