पाक हॉकी कोच दिल्ली की सुरक्षा से नाखुश

पाकिस्तानी हॉकी टीम दिल्ली में मुहैया करायी जा रही सुरक्षा से संतुष्ट नहीं है। उनके कोच शाहिद अली खान ने रविवार से शुरू होने
वाले वर्ल्ड कप में अपने खिलाड़ियों के लिए किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों पर नाराजगी जाहिर की है।

शाहिद ने कहा कि वह टीम के सुरक्षा इंतजामों से नाखुश हैं। जब वह होटेल से मैदान की ओर जा रहे थे, तो वहां किए गए इंतजाम उन्हें पुख्ता नहीं लगे।

इस पूर्व ओलिंपियन ने एक टीवी चैनल से कहा कि लगता है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा दिये जाने की जरूरत है, विशेषकर जब हम यात्रा कर रहे हों।

एक अन्य न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव आसिफ बाजवा ने सुरक्षा इंतजामों पर संतुष्टि जाहिर की है। बाजवा टीम के मैनेजर हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा इंतजाम कोई मुद्दा नहीं हैं। हम खिलाड़ियों को दी जा रही सुरक्षा से संतुष्ट हैं।
 
Top