जाको राखे साईंया मार सके न कोय

मुंबई के कलीम अली नाम (12 वर्ष) का युवक खेलते-खेलते छत से नीचे गिर गया और उसके शरीर में एक मीटर लंबा लोहे का सरिया घुस गया। लोहे का सरिया अली के शरीर में अंदर तक घुस गया था।

जिसके कारण अली के शरीर के अंदरूनी हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा जैसे फेफड़ा और लीवर बुरी तरह डैमेज हो गया था। अली को सेंट्रल मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने अली का ऑपरेशन करके उसके शरीर से 95 सेंटीमीटर लंबा सरिया बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद अली के शरीर में 100 टांके लगाए गए अर्थात पूरा शरीर सिल दिया गया।


मौजूदा समय में अली मुंबई के नायर अस्पताल में आईसीयू डिपार्टमेंट में डॉक्टरी उपचार करा रहा है। अली का सफल ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के मुताबिक हॉस्पिटल लाने के बाद अली का बचाना नामुमकिन था, उसको मरा समझ कर हम लोग ऑपरेशन कर रहे थे लेकिन जिसके सिर पर भगवान का हाथ हो उसे कोई क्या मार सकता है।


बच्चे के पिता ने बताया कि अली मालेगांव के पास अपने घर में खेल रहा था और यहां पर ही यह दुर्घटना घटी। घर के नजदीक एक बिल्डिंग की मरम्मत का काम चल रहा था। अली खेलते-खेलते बिल्डिंग की छत से नीचे गिर गया जहां पर लोहे की सरिया रखी थी और यह अली के शरीर में घुस गया। और सबसे बड़ी बात कि अली को आठ घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया।


डॉक्टरों के मुताबिक इस केस में इन्फेक्शन के कारण मरीज के जिंदा रहने की उम्मीद बहुत ही कम थी लेकिन ऊपर वाले की कृपा से अली सही सलामत बच गया।





 
Top