एक और लड़की मेट्रो से कूदी

$hokeen J@tt

Prime VIP
एक और लड़की मेट्रो से कूदी



नेहरू प्लेस ।। मेट्रो स्टेशनों से नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिशों का सिलसिला लगातार जारी है। एक और लड़की ने शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पहले इसी तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

इस बार नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से एक लड़की ने छलांग लगाई। यह घटना शुक्रवार शाम 7:30 बजे हुई। बिहार के गया जिले की रहने वाली विभा कुमारी (23) नौकरी की तलाश में दिल्ली आई हुई थी। काफी प्रयास के बावजूद उसकी जॉब नहीं लग सकी थी। शाम को वह स्यूसाइड नोट साथ लेकर नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन पहुंची। उसने ऊपर से पीछे जंगल की ओर नीचे छलांग लगा दी। उसे कूदते हुए कई लोगों ने देखा। पुलिस को खबर दी गई। कालकाजी पुलिस के अलावा मेट्रो थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। विभा को एम्स ट्रॉमा सेंटर में लग जाया गया।

देर रात तक विभा को होश नहीं आया था। विभा का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उसे गहरी चोटें लगी हैं। पुलिस को उसके बैग से स्यूसाइड नोट मिला है। उसमें विभा ने लिखा है कि जॉब नहीं लग पाने की वजह से वह अपनी जान दे रही है। इस नोट से ही विभा की शिनाख्त हुई। पुलिस विभा के होश में आने का इंतजार कर रही है , हालांकि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

रात तक पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल सकी थी कि दिल्ली में विभा किस जगह रहती है और वह दिल्ली कब आई थी। इससे पहले कई मेट्रो स्टेशनों से नीचे कूदकर और मेट्रो के सामने ट्रैक पर छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिशें हो चुकी हैं। इन घटनाओं से चिंतित मेट्रो निगम के मैनेजमेंट ने इनकी रोकथाम के दावे भी किए थे।
 
Top