कार खरीदने से पहले देना होगा पार्किग का सब&#23

वह दिन दूर नहीं जब लोगों को कार खरीदने से पहले पार्किग के लिए जगह होने का सबूत देना होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने देश में ऐसी व्यवस्था लागू करने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे मंजूरी के लिए लोकसभा और राज्यसभा में रखा जाना है। देश में वाहनों की बढ़ती तादाद, ट्रैफिक और पार्किग की दिक्कत के मद्देनजर यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। चंडीगढ़ शहर को इस प्रस्ताव के पारित होने से लाभ होगा।

शहर में प्रति व्यक्ति वाहन देश में सबसे अधिक हैं। इस समय जनसंख्या करीब 12 लाख और वाहनों की तादाद साढ़े सात लाख पहुंच गई है। चंडीगढ़ में हर परिवार के पास औसतन तीन वाहन हैं। शहर में ट्रैफिक और पार्किग की समस्या गंभीर होती जा रही है।
 
Top