हां, पंगा लिया है मैंने देश की व्यवस्था बदल&#2

पंचकूला. योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा है कि देश की व्यवस्था में बदलाव हर कोई चाहता लेकिन कोई बोलता नहीं था, अब मैंने पंगा ले लिया है। अगली लोकसभा के लिए चुनाव में ‘भारत स्वाभिमान’ आंदोलन के तहत सभी 543 सीटों पर ऐसे उम्मीदवार खड़े कर उन्हें जितवाया जाएगा जो आदर्शवादी और देश की व्यवस्था बदलने का काम करेंगे। ऐसे उम्मीदवार किस पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे उस पार्टी के नाम का खुलासा चुनाव से पहले कर दिया जाएगा।


रामदेव शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे यहां इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्था बदलने के लिए तानाबाना एक साल पहले करीब 2 लाख लोगों को विश्वास में लेकर बुना गया था। अब उसी सपने को मूर्तरूप देने के लिए सदस्यता अभियान की शक्ल में देश के हर जिले में कार्यकर्ता जुट गए हैं।


उन्होंने भारत स्वाभिमान आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसमें बिना आरक्षण के 50 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की होगी। यह भी साफ किया कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार न अभी हैं न आगे होंगे। उनकी भूमिका देश की व्यवस्था बदलने के लिए शुरू किए गए आंदोलन में श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगत सिंह जैसी होगी।
 

snoopy_amli

___I. A. F.___
Re: हां, पंगा लिया है मैंने देश की व्यवस्था बद&#2354

^^^ bAba kuj kruga lgda
 
Top