वेलेंटाइन्स्- डे का किया विरोध, पुत गई कालि&#2

वेलेंटाइन्स्- डे पर भारतीय सभ्यता और संस्कृति के तथाकथित ठेकेदार बन युवाओं पर जुर्म ढहाने वाले श्रीराम सेना को असके ही अंदाज में जवाब मिल गया है। यह वाक्या बेंगलुरु का है, जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक
भीड़ ने श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक के मुंह पर कालिख पोत दी। वे
इस बार भी वेलेंटाइन्स्- डे का विरोध करने निकले थे।

गौरतलब है कि श्रीराम सेना ने कहा था कि जो युवा-युवती वेलेंटाइन्स्- डे पर प्यार की पिंगे बढ़ाते दिखेगें, उनका विवाह करा दिया जाएगा। श्रीराम सेना के इस घोषणा से युवाओं में रोष व्याप्त था। यही कारण है कि गुरुवार
को जब प्रमोद मुतालिक बेंगलुरु आए तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस घटना
को अंजाम दिया।
 
Top