उत्पाती मेरे अनुयायी नहीं : राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा है कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जो लोग उत्पात मचा रहे हैं, वे उनके अनुयायी या समर्थक नहीं हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता समझते हुए बवाल को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार है।

संत गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किए जाने की सूचना मिलने पर शनिवार को डेरा समर्थकों ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने कई स्थानों पर बसों व ट्रेन में आग लगा दी थी, पथराव किया और अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। हिंसा को देखते हुए मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने पंजाब में फिरोजपुर-लुधियाना सतलुज एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों के एक-एक डिब्बे में आग लगा दी थी। उत्पात को रोकने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां मांगी थी। जो उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है।
 
Top