मप्र का ठाकरे, मुंबई का मालिक कैसे ?

खुद को मुंबई और महाराष्ट्र का हिटलर कहने
वाले ठाकरे मूलतः मध्यप्रदेश के हैं। बाल ठाकरे का जन्म केशव सीताराम
ठाकरे के घर में हुआ, जो मध्यप्रदेश के बालाघाट में प्रोबधांकर के नाम से
जाने जाते थे। ठाकरे का परिवार मध्यमवर्गीय था। बाल ठाकरे के पिता केशव
सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक थे जो जातिवाद के खिलाफ थे। संयुक्त
महाराष्ट्र छलवल आंदोलन में केशव ठाकरे ने प्रमुख भूमिका निभाई।

जिस तरह नौकरी ढूंढने हजारों लोग मुंबई जाते हैं, ठाकरे परिवार भी दो पीढ़ियों
पहले इसी तरह मुंबई आए थे। रोजी - रोटी की तलाश में ठाकरे परिवार मुंबई
आया, प्रबोधंकर ( केशव ठाकरे ) बाल ठाकरे के पिता और उनके छोटे भाई
श्रीकांत ठाकरे यानी राज ठाकरे के पिता की पढ़ाई मध्यप्रदेश में हुई है।
मध्यप्रदेश ही नहीं देश के बाकी राज्यों में भी ठाकरे परिवार रोजी रोटी
ढूंढने भटका है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मुखप्तर में बकायदा
आधिकारिक तौर पर ये सारी जानकारियां छापी गई थी।


 
Top