$hokeen J@tt
Prime VIP
सहवाग का कैच ड्रॉप, बुकी बर्बाद
मुंबई।। गुरुवार को इंदौर में लगाई गई वीरेंद्र सहवाग की डबल सेंचुरी से भले ही पूरा देश खुशी से बाग-बाग हो गया हो, पर क्रिकेट बुकी बुरी तरह बर्बाद हो गए। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हुए वनडे मैच में सहवाग ने 219 रन बनाए थे।
एक विश्वस्त सूत्र ने शुक्रवार को एनबीटी को बताया कि सहवाग की डबल सेंचुरी से सटोरियों को करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बुकी (सटोरी) के नुकसान का फायदा स्वाभाविक तौर पर पंटरों को हुआ और उनकी तिजोरी में सौ करोड़ रुपये जमा हो गए।
इस सूत्र के अनुसार, सटोरियों की किस्मत तभी बर्बाद हो गई थी जब 171 रन पर डेरेन सैमी ने सहवाग का कैच छोड़ दिया। सटोरियों में मुंबई, इंदौर और दिल्ली के बुकी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और मुंबई में वॉन्टेड वह जूनियर कोलकाता भी, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह गुरुवार को हरियाणा में था।
इससे पहले सटोरियों को पिछले महीने भी करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पिछले महीने मुंबई में भारत और वेस्टइंडिज के बीच हुए टेस्ट में भारत की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन आखिरी गेंद पर मैच ड्रॉ हो गया। इस रोमांचक ड्र्रॉ का नुकसान भी सटोरियों को उठाना पड़ा था।