UNP

वर्ल्ड कपः ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-2 से पीटा

पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करनेवाली भारतीय टीम का ऐसा हाल होगा, किसी ने नहीं सोचा था। ऑस्ट्रेलिया के सामने .....


Go Back   UNP > Chit-Chat > News

UNP

Register

 
Old March 2nd, 2010
chandigarhiya
 
वर्ल्ड कपः ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-2 से पीटा

पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करनेवाली भारतीय टीम का ऐसा हाल होगा, किसी ने नहीं सोचा था। ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय टीम
बिल्कुल बौनी नजर आई। उसने 5 गोल खाए और बामुश्किल 2 गोल कर पाई।

इंग्लैंड से हार कर अपने दूसरे मैच में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम खतरनाक फॉर्म में नजर आई। उसने पहले ही मिनट से अपना दबदबा कायम कर लिया था। बॉल ज्यादातर वक्त भारतीय हाफ में ही घूमती रही। ऑस्ट्रेलिया ने पहला गोल मैच के शुरुआती मिनटों में करके बढ़त ले ली थी। इसके बाद 8वें मिनट में उसने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 2-0 की बढ़त बना ली।

यहां से भारतीय खेल में तेजी आई। उसने दबाव बनाते हुए एक पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन उसे गोल में बदलनेमें नाकाम रही। पहले हाफ के आखिरी मिनटों में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा गोल दागा और भारत को 3-0 से पछाड़ दिया। लेकिन पहले हाफ के आखिरी मिनट में भारतीय टीम की चुस्ती काम आई और उसने एक गोल उतार दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-3 था।

हाफ टाइम के बाद भी भारतीय खेल में कोई खास सुधार नहीं हुआ। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने एक गोल किया और दो खाए। इसकी बदौलत अंतिम स्कोर 5-2 रहा।

अब भारत को अपने तीसरे लीग मैच में 4 मार्च को स्पेन का मुकाबला करना है। स्पेन भी पाकिस्तान से अपना मैच हार चुकी है।


 
Old March 2nd, 2010
snoopy_amli
 
Re: वर्ल्ड कपः ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-2 से पीट

hai vee

 
Old March 3rd, 2010
RUPIND3R
 
Re: वर्ल्ड कपः ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-2 से पीट

rool te wechera india waale

 
Old March 3rd, 2010
Gabhru_Top_Da
 
Re: वर्ल्ड कपः ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-2 से पीट

peeta ni...dhota india nu..
UNP