3 लाख कंप्यूटर पर होगा वायरस अटैक

$hokeen J@tt

Prime VIP
क्या रे मामू! आपका सिस्टम बजा क्या?



नई दिल्ली
डीएनएस चेंजर नाम के वायरस की चपेट में आए हजारों कंप्यूटर सोमवार को यानी आज इंटरनेट को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में इस तरह के लगभग 21 हजार कंप्यूटर हैं। इस तरह की चेतावनी वेब सिक्युरिटी फर्म मैक्एफे पिछले कई दिनों से जारी कर रही है। गूगल और फेसबुक पर भी इसी तरह का मैसेज दिया जा रहा है।

असल में हैकरों ने एक ऐसा वायरस डीएनएस चेंजर बनाया था जो इंटरनेट ट्रैफिक को फर्जी वेबसाइटों की तरफ मोड़ देता था। यूजर्स को पता भी नहीं चलता था और उनकी फाइनैंशल और पर्सनल इन्फर्मेशन हैकरों तक पहुंच जाती थी। 2007 में इसका पता चलने पर पिछले साल ऑपरेशन घोस्ट क्लिक के तहत एफबीआई ने डीएनएस चेंजर से जुड़े सर्वरों पर कब्जा कर लिया। फिर इनकी जगह टेंपरेरी सर्वरों को लगा दिया ताकि वायरस से ग्रस्त कंप्यूटर एकदम ना बंद हो जाएं। लेकिन 9 जुलाई को एफबीआई इन टेंपरेरी सर्वरों को बंद करने जा रही है।


इसका असर दुनिया भर के लगभग 3 लाख कंप्यूटरों पर पड़ेगा। सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे अमेरिका (69,500 कंप्यूटर), इंटली (26,500 कंप्यूटर) और तीसरे नंबर पर है भारत जहां 21,300 कंप्यूटर ठप पड़ सकते हैं। चौथा नंबर ब्रिटेन (19,589 कंप्यूटर) का है।

भारत की एक कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम का कहना है कि देश में लगभग 50 हजार कंप्यूटर डीएनएस चेंजर की चपेट में थे, इनमें से लगभग आधे साफ किए जा चुके हैं।
 
Top