चंडीगढ़-वर्ल्ड म्यूजिक डे पर 17 प्लाजा में ध&#

चंडीगढ़ के संगीत प्रेमियों के लिए सोमवार को वर्ल्ड म्यूजिक डे पर प्लाजा, सेक्टर 17 में म्यूजिक कंसर्ट हुई। इसमें सूफियाना अंदाज के साथ-साथ फ्यूजन का तड़का भी था।

सूफियाना कलाम के लिए मशहूर वडाली ब्रदर्स के घराने के जोरावत वडाली ने सूफी तराने छेड़े। आगाज वडाली बदर्स के ‘वे माहिया तेनू वेखन नूं’ से हुआ। हर तरह की गायकी में माहिर जोरावत वडाली ने सूफी के साथ फ्यूजन पेश किया तो सुनने वाले झूम उठे। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन व टूरिज्म डिपार्टमेंट ने किया।

फ्रांस से शुरू हुआ सिलसिला

वल्र्ड म्यूजिक डे की शुरुआत 1981 में फ्रेंच मिनिस्टर ऑफ कल्चर जेक लॉन्ग ने की थी। यह दिन फ्रांस में ‘फेट डी ला म्यूसीक्यू’ नाम से भी जाना जाता है। फ्रांस से शुरू हुआ यह म्यूजिक सेलिब्रेशन पिछले दो सालों से पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर हो चुका है। वर्ल्ड म्यूजिक डे अलग-अलग देशों की सभ्यता और संस्कृति को संगीत के जरिए समझने के लिए शुरू किया गया था।
 

Attachments

  • singar1_f.jpg
    singar1_f.jpg
    90.1 KB · Views: 58
Top