नरीमन हाउस में हेलीकॉप्टर से उतरे कमांडो

Pardeep

๑۩۩๑┼●ℛŐŶ
2811photo248-1.jpg
mumbai_terror26nov08_248b-1.jpg





मुंबई। मुंबई में आतंक का खूनी खेल और आतंकवादियों से भिड़ंत अब भी जारी है। 35 घंटे बाद भी मुंबई में दहशत कायम है। मुठभेड़ में अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। एटीएस, एनएसजी और नौसेना कमांडो की कार्रवाई में 5 आतंकी मारे गए हैं।
ताज होटल में फायरिंग रुक गई है पर सर्च ऑपरेशन जारी है। एरिया सब कमांडेट के अनुसार ताज होटल में 2 से 3 आतंकी छुपे हो सकते हैं। जबकि 10 से 15 लोग बंधक हो सकते हैं। जिसको मुक्त कराने के लिए अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है।
लेकिन ओबराय होटल और नरीमन हाउस पर कार्रवाई अब भी जारी है।
नरीमन हाउस में कमांडो का ऑपरेशन जारी है। 20 से ज्यादा एनएसजी कमांडो हेलीकॉप्टर से नरीमन हाउस के छत पर उतरे हैं और दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
नरीमन हाउस में कार्रवाई के दौरान एक कमांडो घायल हो गए हैं। जबकि जवाबी कार्रवाई देख आतंकियों से सफेद रुमाल दिखाया है। कार्रवाई के लिए एनएसजी कमांडो द्वारा हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

वहीं अमेरिका से एफबीआई की टीम रवाना कर दी गई है जो इस मामले में जांच के लिए मदद करेगी।
मालूम हो कि मुंबई पर हमले के गुनहगार इस साजिश में लंबे समय से लगे थे। इन आंतकियों का निशाना तय था ‘होटल ताज’ और ‘होटल ओबराय’। इन्हीं होटलों में आंतकियों ने अपने कंट्रोल रूम भी बना रखे थे वो भी महीने भर पहले से लेकिन खूफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। भनक तो समंदर के रास्ते आंतकियों की घुसपैठ की भी नहीं लगी जबकि IBN7 ने दो साल पहले ही ये खबर दी थी कि आतंकी समंदर को जरिया बना सकते हैं।
उधर गृहमंत्रालय ने दावा किया था कि समंदर की चौकसी बढ़ाने का पूरा खाका तैयार है। अब केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने खुलासा किया है कि आतंकियों ने होटल ताज और ओबराय में महीने भर से डेरा डाल रखा था और इनके पास जो हथियार था वो ए. के. 47 और ए. के. 56 नहीं बल्कि एमपी 6 जैसी खतरनाक राइफलें थीं। ये आतंक का वो बदनाम असलहा है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात है।
हालांकि गुरुवार रात तक आतंकियों ने मरने से पहले होटल के जीएम कर्मवीर की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। इसके साथ ही दो और लोगों को मार डाला।
बुधवार रात को हुए आतंकवादी हमलों में अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तकरीबन तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हैं। इस आतंकी हमले में मुंबई पुलिस के कई जांबाज अफसरों समेत कुल 14 पुलिस वाले शहीद हो गए।

आतंकियों ने कोलाबा, विलेपार्ले, सीएसटी, गिरगांव चौपाटी, नारीमन प्वाइंट और दो फाइव स्टार होटलों समेत 9 जगहों को निशाना बनाया। इस हमले को अंजाम देने के लिए 26 आतंकियों का गिरोह मुंबई में समंदर के रास्ते आया। हमले के लिए जानबूझ कर उन्होंने 26 तारीख का चुनाव किया।
जांच एजेंसियों के मुताबिक आतंकी कराची से एमवी अल्फा जहाज पर सवार होकर मुंबई आए थे। जहाज वियतनाम से रजिस्टर्ड है। भारतीय नौसेना ने आतंकियों के उस जहाज का पीछा करते हुए चारों तरफ से घेर लिया। बाद में पूछताछ के बाद इस जहाज को नेवी ने क्लीन चिट् दे दी।
 
Top