सहवाग और जहीर की वापसी, श्रीलंका नहीं जाएं&#23

$hokeen J@tt

Prime VIP
सहवाग और जहीर की वापसी, श्रीलंका नहीं जाएंगे सचिन



नई दिल्ली।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जुलाई-अगस्त 2012 में श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 5 वनडे और एक टी-20 मैच की सीरीज के लिए बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। टीम में ओपनर वीरेंद्र सहवाग और फास्ट बोलर जहीर खान की वापसी हुई है जबकि सचिन तेंडुलकर को टीम में नहीं चुना गया है। सचिन तेंडुलकर ने दौरे पर जाने के लिए खुद को उपलब्ध नहीं बताया था। विराट कोहली टीम के उपकप्तान रहेंगे।

सहवाग और जहीर की वापसी
सहवाग और जहीर की वापसी हुई है। फास्ट बोलर उमेश यादव को भी टीम में फिर मौका दिया गया है। सहवाग और जहीर को एशिया कप की टीम में नहीं चुना गया था। सहवाग की पीठ और कंधे में दर्द था तो जहीर और उमेश को भी उस वक्त चोट था। प्रवीण कुमार की जगह उमेश को शामिल करने का फैसला किया गया है।

श्रीलंका नहीं जाना चाहते थे सचिन
वर्ल्ड कप 2011 के बाद से सिर्फ दो वनडे सीरीज खेलने वाले तेंडुलकर अब राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने श्रीलंका दौरे के लिए खुद को उपलब्ध नहीं बताया था। इसीलिए टीम में उनको जगह नहीं दी गई। अजिंक्य रहाणे ने तेंडुलकर की जगह ली है।

जडेजा की जगह प्रज्ञान ओझा
एशिया कप टीम में एक और बदलाव करते हुए रवींद्र जडेजा की जगह बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को लिया गया है। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को टीम में जगह नहीं मिल सकी है। राहुल शर्मा की जगह टीम में बरकरार है। स्पिनरों की मददगार श्रीलंका की पिचों को देखते हुए टीम में तीन स्पिनरों को शामिल किया गया है।

बेहतर टीम चुनी हैः श्रीकांत
सिलेक्शन कमिटी के चीफ कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा,'हमने सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम चुनी है। सचिन उपलब्ध नहीं है। यह अच्छी टीम है जिसका बैटिंग क्रम मजबूत है और बोलर्स भी अच्छे हैं। हमें श्रीलंका में उम्दा प्रदर्शन का यकीन है।'

उन्होंने कहा,'आगे लंबा सत्र है और मुझे लगता है कि हम जीत की राह पर लौटेंगे। सचिन की नजरें इंग्लैंड और श्रीलंका दौरे पर है।' सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को उपकप्तान बनाए रखा है। एशिया कप के दौरान कोहली ने गौतम गंभीर की जगह उपकप्तानी संभाली थी।

श्रीकांत ने कहा,'विराट कोहली ही उपकप्तान होंगे। हम इसे जारी रखना चाहते हैं। उपकप्तान बनने के बाद उसने शानदार प्रदर्शन किया है जिसके मायने है कि उसे जिम्मेदारियां रास आती हैं।'आईपीएल में खराब फॉर्म में रहे युसूफ पठान को टीम में जगह नहीं मिली है। श्रीलंका दौरे पर भारत 21 जुलाई से चार अगस्त तक पांच वनडे और सात अगस्त को एक टी20 मैच खेलेगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है...
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली (उपकप्तान), वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, गौतम गंभीर, आर. अश्विन, उमेश यादव, अशोक डिंडा, सुरेश रैना, विनय कुमार, रोहित शर्मा, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी और राहुल शर्मा।
 
Top