अंग्रेज 5-0 से ढेर

preet_singh

a¯n¯i¯m¯a¯l¯_¯l¯o¯v¯e¯r¯

एजेंसी कोलकाता

धोनी की यूथ ब्रिगेड ने मंगलवार को पांचवें वनडे में इंग्लैंड पर ९५ रन की शानदार जीत दर्ज करते हुए देशवासियों को दीवाली का तोहफा दिया। पहले खेलते हुए भारत ने ८/२७१ रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम ३७ ओवर में १७६ रन पर ही सिमट गई। ३३ रन पर चार विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं ७५ रन पर अविजित रहे भारतीय कप्तान धोनी सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

इससे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 75 रन (69 गेंद, 4 छक्के, 3 चौके) रन बनाते हुए भारतीय पारी को संवारा। धोनी जब मैदान पर उतरे थे, उस समय भारत का स्कोर 28वें ओवर में चार विकेट पर 123 रन हो चुका था। भारत ने सुरेश रैना (38) का विकेट 206 रन के स्कोर पर गंवाया, लेकिन धोनी ने इसके बाद रवींद्र जडेजा (21) और प्रवीण कुमार (16) के साथ उपयोगी साझेदारियां करते हुए भारत को मजबूत स्कोर दे दिया। भारतीय कप्तान ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। धोनी ने 49वें ओवर में स्टुअर्ट मीकर की गेंद पर चौका और छक्का तथा अंतिम ओवर में समित पटेल की गेंद पर एक और छक्का जड़ा। धोनी ने ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान के पारी के 43वें ओवर में दो छक्के जड़े थे।
 
Top