लड़कों के सोलह श्रंगार

सजना संवरना औरतों का काम है, ये सोच अब बीती बात हो चुकी है। मार्केट में अब लड़कों के लिए नेल पेंट और काजल से लेकर तमाम कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स की रेंज मौजूद है। मेल वर्ल्ड के इस बदलते ट्रेंड पर रिपोर्ट-

ये काली-काली आंखें

लड़कियों के लिए काजल तो ढ़ेरों कंपनियों ने लॉन्च कर दिए हैं लेकिन बायोटेक कंपनी लड़कों के लिए काजल लेकर आई है। हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवीज में भी एक्टर्स को काजल लगाए हुए आपने देखा होगा। अभिषेक बच्चन ने भी रावण मूवी में काजल लगाया है। हॉलीवुड मूवी पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन में भी एक्टर ने काजल लगाकर डिफरेंट लुक कायम किया था।
 
Top