प्रियंका को गले लगाया और झापड़ खाया

बोल्ड ऐंड ब्यूटिफुल प्रियंका चोपड़ा ने वह



कर दिखाया जो अमूमन ऐक्ट्रेसेज नहीं कर पातीं। शूटिंग में व्यस्त प्रियंका के साथ छेड़खानी करने वाले एक लड़के को प्रियंका ने अपने ही अंदाज में सबक सिखाया।

दरअसल गुरुवार को लगभग आधी रात के समय प्रियंका और जैद खान कोलाबा में शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ देर बाद प्रियंका कपड़े चेंज करने वैनिटी वैन में गईं। जैसे ही वह वैनिटी वैन से उतरीं , एक लड़के ने उनसे बदतमीजी करने की कोशिश की।
 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 20 साल की उम्र के इस लड़के ने प्रियंका से छेड़खानी की। एक चश्मदीद ने बताया , ' प्रियंका तरुण मनसुखानी और सिद्धार्थ आनंद के साथ डिनर के लिए जा रही थीं कि तभी यह लड़का आया और बोला , प्रियंका तुम्हें मुझसे बात करनी होगी। ' प्रिंयका ने उसे इग्नोर किया और आगे बढ़ गईं लेकिन उस लड़के ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और उनका हाथ पकड़ कर खींचतान करनी शुरू कर दी।

हैरान परेशान प्रियंका चिल्लाईं , ' क्या कर रहे हो ..!!!' लेकिन वह लड़का नहीं माना और उसने प्रियंका का हाथ नहीं छोड़ा , उसने प्रियंका को गले लगाने की कोशिश की। परेशान प्रियंका ने पलट कर उस लड़के को खींच के चांटा रसीद दिया तब कहीं जा कर उसने हाथ छोड़ा। इतनी देर में दूर से उस लड़के का यह सब कारनामा देख रहे क्रू के बाकी मेंबर्स वहां पहुंच गए।

कुछ देर तक लड़के से क्रू ने पूछताछ की। हालांकि न तो कोई पुलिस कंप्लेंट लिखवाई गई और न ही इसके बाद उसे कुछ डांटा या मारा गया। प्रियंका के प्रवक्ता का कहना था कि प्रियंका इस सारे मामले को और नहीं उलझाना चाहती थीं , इसलिए मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाया।
 
Top