अभिषेक ने धोए बर्तन

खबर पढ़कर हैरान रह गए, सब्र कीजिए मेहरबान। बताते हैं कि आखिर अभिषेक को बर्तन धोने की क्या जरूरत पड़ गई? हुआ कुछ ऐसा कि अभिषेक अपनी बहन श्वेता नंदा





के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने गए थे। बिग बी ने अपने ब्लॉग में अभिषेक की इस यात्रा के बारे में लिखा कि उनके बेटे ने मंदिर में जाकर कार सेवा की। लंगर में खाना खाया और बर्तन धोए।

अमिताभ अपने बच्चों में धार्मिक श्रद्धा देखकर काफी खुश भी दिखे। उन्होंने लिखा: मुझे अपने बच्चों में धार्मिक भावना देखकर अच्छा लगता है। मुझे अभिषेक और श्वेता का पिता होने पर गर्व है।
 
Top